खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईनई दिल्ली

छग भोजपुरी परिषद करेगा मुख्यमंत्री एवं विधायक का सम्मान

भोजपुरी को अष्टम सूची में शामिल कर राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने होगा प्रयास

भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उत्तर भारतीयोंं का महापर्व छठ पर छग में शासकीय अवकाश घोषित करने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री एवं भिलाई महापौर व विधायक देवेंद्र यादव का सम्मान छग भोजपुरी परिषद करेगी। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा के नेतृत्व में सुपेला स्थित होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में एक बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया।

इस बैठक में मुख्यातिथि के रूप में भिलाई महापौर व विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित हुए। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि छग शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छठ महापर्व पर अवकाश की घोषणा की है वह एक ऐतिहासिक फैसला है। इस घोषणा से उतर भारतवासियों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री का हमारे प्रति बहुत ही सकारात्मक सोच है। मुख्यमंत्री ने हमे बहुत बड़ी सौगात दी है। हमारा भी दायित्व बनता है कि हम मुख्यमंत्री का सम्मान करें। इसको लेकर मिनी भारत कहे जाने वाले इस भिलाई में एक भव्य कार्यक्रम कर उतर भारत सहित अन्य प्रान्त के लोगो को भी सम्मिलित कर मुख्यमंत्री का सम्मान कर पूरे भिलाई को एकजुट करेंगे। छग भोजपुरी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह घोषणा हमारे लिए बहुत ही गौरव पूर्ण है। भिलाई विधायक के प्रयास से ही यह सम्भव हो पाया है। भोजपुरी परिषद समाज का प्रचार प्रसार कर एक अलग पहचान बनाएगी। छठ पर्व हमेशा ही लोगो को जोडऩे का काम करती है। यह छग सहित पूरे देश व विदेशों में भी बड़े धूमधाम से आस्था के साथ मनाई जाती है। उतर भारत के महापुरुष जो कि समाज का गौरव है उनके नाम पर भी चौक चौराहे का निर्माण किया जाएगा। हम सभी एक जुट होकर समाजहित में कार्य करेंगे साथ ही भोजपुरी भाषा को अष्टम सूची में शामिल कर राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास भी करेंगे। सामाजिक व्यक्ति जो समाजहित में कार्य करने के इच्छुक है उसे आगे लाया जाएगा। समाज को जोडऩे के लिए भी कार्य किये जायेंगे। परिषद के सामाजिक भवन हेतु विधायक से जमीन की मांग की गई जिस पर विधायक ने अपनी सहमति देते हुए जल्द ही जमीन देने की बात कही है।  इस बैठक में छठ पर्व के बाद एक बड़ा आयोजन करने की सहमति बनी है जिसकी संभावित तिथि 9 नवम्बर तय की गई है जो को खुर्सीपार स्टेडिम में किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में छग के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकार व बिहार के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारो की मौजूदगी रहेगी। कौन कौन कलाकार शामिल होंगे इस पर विचार विमर्श कर जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। परिषद ने यह भी निर्णय किया है कि छठ पर्व पर भिलाई के सभी छठ घाट पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए फ्लैक्स लगाया जाएगा। छठ पर्व के पूर्व एक विशाल बाइक रैली का भी आयोजन किया जाएगा जिसको भिलाई विधायक हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिषद द्वारा एक वार्षिक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। जल्द ही परिषद द्वारा मुख्यमंत्री से मिलकर इस आयोजन पर चर्चा कर समय की मांग की जाएगी तथा कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button