18 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और घर में कोई नयी खुशी भी आ सकती है। सभी के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और साथ ही रिश्तेदारों से कोई शुभ संकेत भी मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
किसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपने किसी मित्र के साथ उस बात को साझा करेंगे तो शायद कोई हल मिल जाए।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
मन थोड़ा भावुक रहेगा लेकिन आप अपनी भावनाएं दिखाएंगे नही। सभी को आपका व्यवहार थोड़ा अटपटा लग सकता है इसलिये किसी के साथ अपनी भावनाएं अवश्य साँझा करे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
नौकरी में अपने साथियों का पूरा साथ मिलेगा और काम में आसानी होगी। छात्रों के अपने सहपाठियों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
किसी जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आज आपके लिए सुनहरा अवसर है और किसी का रिश्ता भी आपके लिए आ सकता है। यदि पहले से किसी के लिए बात चल रही हैं तो रिश्ता पक्का हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
आलस ज्यादा रहेगा और काम करने का मन कम करेगा। घर में ही ज्यादातर समय व्यतीत होगा और किसी बात को लेकर चिंता भी रह सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
नौकरी में परेशानी हो सकती है और आपका अपनी जॉब से मोहभंग भी हो सकता है। नयी नौकरी की तलाश में रहेंगे साथ ही काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 5
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
व्यापार में तेजी आएगी और नए संयोग बनेंगे। बाजार में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
परिवार का माहौल धार्मिक रहने की संभावना हैं। घर में कोई पूजा हो सकती है या परिवार वालो के साथ शाम के समय मंदिर जाना हो सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम अच्छे नही रहेंगे। अपने सीनियर से उचित मार्गदर्शन तो मिलेगा लेकिन आप उस पर कम ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 1
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं इसलिये थोड़ा सतर्क रहे और किसी के साथ बेवजह में उलझने में बचे। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
कुछ लोग आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं और इसी चक्कर में आपका नुकसान करने का भी उनका प्रयास रहेगा। आप केवल अपने काम पर ध्यान दे और किसी को बेवजह तूल ना दे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8