Uncategorized

भिलाई निगम ने अपने सेवानिवृत कर्मियों को दी विदाई

भिलाई। नगर निगम के सभागार में निगम आयुक्त एस.के.सुंदरानी की उपस्थिति में निगम में कार्यरत् कर्मचारी नारद प्रसाद शर्मा पिता रामसहाय शर्मा सहायक ग्रेड 2, भूषण लाल साहू पिता लखन लाल पम्प सहायक, चन्द्रभुषण ताम्रकर पिता रामलाल ताम्रकर हेल्पर/क्लीनर, माधोराम देवांगन पिता स्व. हरीचंद देवांगन माली, समारु पिता मनोहर सफाई कामगार, श्रीमती बिसमिल्ला खान पति स्व.नसरुदीन मजदुर को अपनी 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। सेवाकाल पूर्ण किये हुए कर्मचारी को सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी सुभद्रा सिंह, सभापति पी. शमसुन्दर राव, निगम आयुक्त एस.के.सुंदरानी, उपायुक्त अशोक द्विवेदी के द्वारा शॉल, श्रीफ ल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी सुभद्रा सिंह ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को स्वस्थ्य रहने के साथ ही अपने परिवार के बीच अब अच्छे से समय व्यतीत करने की बात कही।

सभापति पी.श्यामसुन्दर राव ने कहा कि, यह क्षण प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारियों के जीवन कार्यकाल में आता है आप सभी निगम परिवार के अंग है आप लोग से मधुर संबंध सदैव बना रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त सुंदरानी ने कहा कि, आप लोगों ने अपने सेवा कार्यकाल में उच्च अधिकारियों द्वारा सौंपे गये कार्यों का निष्ठा पूर्वक संपादन किया जाता रहा है आप लोगों का व्यवहार अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच मधुर संबंध रहें हैं आप लोग अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त हो रहें है निगम परिवार आप लोगों के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता है आप हमेशा निगम परिवार को अपने पास ही पायेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी संजय शर्मा ने किया।

बिदाई समारोह में आई.एल.यादव, प्रशांत शुक्ला, टी.के.रणदिवे, मूर्ति शर्मा, वकील अहमद, अनिल मेश्राम, श्रवण ठाकुर, विनोद चन्द्राकर, वकील अहमद, शरद दुबे, विनोद गौतम, ललित यादव, सहित महिला कर्मचारी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button