14 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/07/ajit-shastri-guruji-bhatagaon-raipur-chhattisgarh-astrologers-msasksyck8-250-1.jpg)
मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन आप मेहनत तो पूरी करेंगे लेकिन भाग्य शायद ही आपका साथ दे। ऐसे में निराश होने की बजाए अपने काम पर ही ध्यान दे क्योंकि कुछ परिणाम मिलने में देर लगती ही हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपने ऑफिस में आपको लेकर एक अच्छा वातावरण बनेगा और सभी आपके काम से खुश भी दिखाई देंगे। परिवार में कोई मेहमान भी आ सकता हैं।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 3
मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
अचानक से धन लाभ मिलने के संकेत हैं लेकिन इसके लिए आपको सजग रहने की आवश्यकता हैं। किसी के साथ सब बात साझा करने से भी बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6
कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं इसलिये अपनी हेल्थ का पूरा ध्यान रखें। बाहर का या तला-भुना खाने से बचे और घर का बना पौष्टिक आहार ही खाए।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों से पूरी चुनौती मिलेगी और उनके हाथ से कुछ सौदे निकल भी सकते हैं। ऐसे में निराश ना होए क्योंकि भाग्य कब बदल जाए किसी को नहीं पता।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता हैं लेकिन इसका परिणाम कुछ नही निकलेगा। इसलिये बेवजह के विवाद में पड़ने से अच्छा है इससे बचा जाये और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार किया जाये।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
यदि आप विवाहित है तो आज का दिन आप दोनों के लिए अत्यंत शुभ हैं। आप अपने साथी के साथ घर के पास ही कही बाहर जाने का प्लान अवश्य करे जिससे दोनों के बीच प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि आज के दिन चंद्रमा आपकी कुंडली में सही नहीं हैं। साथ ही यदि आप विवाहित हैं तो अपनी पत्नी को बाहर जाने देने से बचे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
परिवार के कुछ उत्तरदायित्व आपके कंधो पर भी आयेंगे लेकिन आप उन्हें भलीभांति परिपूर्ण करेंगे जिससे सभी आपसे खुश दिखाई देंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आ सकता हैं और बाकि दिनों के अपेक्षाकृत आज आपका मन कुंठित सा रहेगा। ऐसे में मन को शांत रखें और भगवान का ध्यान लगाए।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपने करियर में बदलाव की भावना मन में आएगी और आप इसके लिए सक्रिय रूप से प्रयास भी शुरू कर देंगे। ऐसे में किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 8
मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
जो काम आपके कुछ दिन से रुके या अटके हुए पड़े थे, आज के दिन उन्हें गति मिलेगी और आगे का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7