दैनिक राशिफल

9 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

आज का राशिफल 9 जुलाई 2022 (Aaj Ka Rashifal 9 July 2022)
मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन हनुमान मंदिर अवश्य होकर आए और हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाये। आपके ऊपर जो संकट मंडरा रहे हैं वे सब दूर होंगे।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)
मन में जो बात हैं वह आज अपने माता-पिता से कह डाले क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ हैं और इससे आपकी समस्या भी दूर हो जाएगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 3

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज के दिन नतीजों की चिंता किए बिना कार्य करेंगे तो परिणाम ज्यादा बेहतर होंगे। इसलिये अपने कर्म पर ध्यान ध्यान दे और फल की चिंता ना करे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)
यदि किसी मित्र के साथ कोई गलतफहमी चल रही हैं तो उससे आज पर्दा उठ जाएगा और आप दोनों का मन प्रसन्नचित्त होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)
घर में किसी चीज़ पर गहन विचार-विमर्श हो सकता हैं जिसमे आपकी राय भी मायने रखेगी। उस समय ध्यान रखे कि आप बात करते समय ज्यादा उत्तेजित न हो।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 5

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपने व्यापार को निजी जीवन से अलग रखने का प्रयास करे अन्यथा रिश्तों में दूरियां और बढ़ेगी जो बाद में आपके लिए बुरा हो सकता हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)
पूरा दिन व्यस्त रह सकता हैं और शाम के समय आराम मिलेगा। अनजान व्यक्ति से अपने मन की बात साँझा करने से बचे अन्यथा यह आपके लिए उल्टा पड़ेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)
परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती हैं या कोई और खुशी हो सकती हैं जिस कारण सभी का मन आनंदित रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)
दिन में पेट दर्द की शिकायत रह सकती हैं। इसलिये बाहर का खाना खाने से बचे और घर का पौष्टिक खाना ही खाएं। छात्रों को आज कुछ अच्छा समाचार मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)
किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का भी प्लान कर सकते हैं। ऐसे में सावधानी अवश्य बरते।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 7

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)
आज का दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। जहाँ एक ओर आपको बिज़नेस में लाभ मिलेगा तो वही नौकरी करने वालो से भी उनके बॉस खुश नज़र आएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)
अपनी वाणी पर संयम बनाए रखे क्योंकि लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल लेंगे और शत्रु बन जायेंगे। इसलिये किसी के साथ वाद-विवाद में पड़ने से भी बचे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

Related Articles

Back to top button