दैनिक राशिफल

6 जुलाई क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन अपने दोस्तों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का सोच-समझ कर चुनाव करें क्योंकि किसी बात पर विवाद हो सकता हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं लेकिन कही ना कही मन में इसे लेकर संशय बना रहेगा। हालाँकि आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज भाग्य आपके साथ हैं। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर दृढ़-निश्चय भी कर सकते हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि आप सिंगल हैं और किसी रिश्ते की तलाश में हैं तो आज आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता हैं जिससे आपका और आपके घरवालों का मन आनंदित रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि कोई बीमारी से कुछ दिन से परेशान हैं तो आज उसमे सुधार होगा और आप पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होगा।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 1

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

व्यापार में नुकसान होने की संभावना हैं, इसलिये पैसो से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने से बचे। किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से भी बचे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज आपका मन आध्यात्म की ओर रहेगा। घरवालो या दोस्तों के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं जिससे मानसिक शांति भी प्राप्त होगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुछ दिनों से यदि आपके मन में कोई बात हैं जो आप किसी के साथ साँझा नहीं कर पा रहे हैं तो आज उसके लिए उपयुक्त दिन हैं। इसलिये जो भी मन में हैं उसे साफ-साफ शब्दों में कह डाले।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता हैं लेकिन आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखे। घर के किसी सदस्य की तबियत भी खराब रह सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

छात्रों को अपने अध्यापको से किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं जिससे उनका मन कुंठित रहेगा। ऐसे में नाराज़ या क्रोधित होने की बजाये अपना आत्म-विश्लेषण करेंगे तो ज्यादा बेहतर परिणाम मिलेंगे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 7

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

शेयर मार्किट में पैसा लगाया हुआ हैं तो आज उसमे हानि उठानी पड़ सकती हैं लेकिन समय रहते इसमें सुधार हो जाएगा। आपके पास कई अच्छे अवसर आएंगे जिनका लाभ आप उठा सकते हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 1

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपका खर्चा ज्यादा हो सकता हैं लेकिन उसकी ज्यादा चिंता ना करे क्योंकि कुछ ही दिनों में इसका उचित लाभ भी आपको मिल जाएगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

 

Related Articles

Back to top button