छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का उपचार के दौरान निधन आज दोपहर एक बजे होगा उनका अंतिम संस्कार

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व साडाध्यक्ष और संत निरंकार मंडल के छत्तीसगढ के प्रमुख भजन सिंह निरंकारी का आज रात्रि पौने 8 बजे निधन हो गया। 80 वर्षीय निरंकारी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ्य थे जिसके कारण उनको नगर के शंकराचार्य हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया था जहां वे अंतिम सांस लिये। बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में भी तकलीफ थी। उनकी अंतिम यात्रा उनके सूर्य विहार निवास से रविवार 3 जुलाई को दोपहर 1 बजे निकलेगी और रामनगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। निरंकारी अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये है जिसमें उनके बड़े पुत्र संदीप निरंकारी वर्तमान में नेहरू नगर पूर्व वार्ड 5 से पार्षद एवं एमआईसी मेंबर है।

 

ज्ञातव्य हो कि बेहद सौम्य स्वभाव और मृदाभाषी भजन सिंह निरंकारी पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के बेहद करीबी लोगों में से एक थे और सन 2009 में वैशाली नगर विधानसभा के उपचुनाव में जीतकर यहां के विधायक बने थे एवं 80 के दशक में साडाअध्यक्ष भी रह चुक है। उन्होंंने एक ओर जहां लोगों को बसाने का कार्य किये थे वही आकाशगंगा काम्पलेक्स बनवाने के अलावा कई महत्वपूर्ण विकास कार्य करवाये जिसके कारण वे आम जनता में बेहद लोकप्रिय थे।

 

उनके साडाध्यक्ष के कार्यकाल में लोगों को बसाने, पट़टा दिलाने और महत्वपूर्ण विकासकार्य कराये जाने का लाभ उन्हें वैशाली नगर उपचुनाव में मिला और वे भाजपा के जागेश्वर साहू को पराजित कर विधायक बने। निरंकारी छग के अलग होने से पूर्व मध्यप्रदेश के दौरान दिग्विजय ङ्क्षसह के मुख्यमंत्रित्व काल में मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम के अध्यक्ष रह चुके है। निरंकारी कांग्रेस सेवा दल से भी लंबे समय से जुड़े रहे और मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके है। उनकी जहां संत निरंकार मंडल में बड़ी पकड़ थी वहीं दुर्ग भिलाई की राजनीति में एक बड़ा नाम था।

Related Articles

Back to top button