*छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम ने जन्मदिन पर प्रसंशकों एवं करीबियों का व्यक्त किया आभार*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220629-WA0120.jpg)
*राजनांदगांव/बेमेतरा:-* छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विगत 28 जून को अपने 41वें जन्मदिन पर सभी परिजनों करीबियों व प्रसंशकों को धन्यवाद व्यक्त कर आभार प्रदान किया। साथ ही उन्होंने सभी से इसी तरह हर वर्ष प्यार, स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करने की गुजारिश की। गौरतलब हो कि दुर्ग सम्भाग अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव के रहवासी अमित गौतम अपने कलम की ताकत से कम उम्र में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। जिसके फलस्वरूप आज वह प्रदेश के पत्रकारों का एक संघ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बने हुए है। वही उनकी सक्रियता प्रेस सन्गठन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में है। परिणामस्वरूप जब विगत 28 जून को उनका जन्मदिन आया तो उनके करीबियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की जिस पर प्रदेशाध्यक्ष ने आभार व्यक्त कर हमेशा सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करने की बात कही।