Uncategorized

जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने किया योगाभ्यास


भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने भाजपा शक्ति केन्द्र सलोनी के सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वयं के साथ और विश्व एवं प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव भी है। हम सभी लोग योग करें और निरोग रहें। कहा कि स्वस्थ्य और प्रसन्ना रहने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना होगा, इससे हमारा सम्पूर्ण समाज स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विशेष पहल से विश्व के 174 देशो का समर्थन प्राप्त हुआ और आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। देश विदेश में योग को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है जो अच्छा संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button