छत्तीसगढ़
शहर की बेटी जूही ने बढ़ाया मान
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
दुर्ग। गोरेगांव मुम्बई ईस्ट में हुए मिस इंडिया प्रतियोगिता आई एन सी की ओर से 15 जून को हमारे शहर दुर्ग की होनहार बेटी मिस जूही व्यास प्रतियोगिता में भाग लेते हुए फस्ट रनर अप के रूप में चयनित हुई। जिससे शहर में खुशी का माहौल छा गया और गणमान्य नागरिक द्वारा बधाइयों का तांता लग गया। मिस जूही चयनित होने के बाद आज दुर्ग आ रही है और उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। बधाई देने वालो में डॉ सविता व्यास, कुसुमलता अग्रवाल,मिस बी. व्यास, पूर्वी ओस्तवाल आदि हैं।