ई शिक्षा से शैक्षिक क्रान्ति-डॉक्टर तिवारी
लोरमी-एकल अभियान के तहत लोरमी संच द्वारा व्यापारी धर्मशाला मे आयोजित ई शिक्षा का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष डाक्टर सत्यनारायण तिवारी ने लगभग पचास आचार्यो को मोबाइल वितरण किया।उन्होने ई शिक्षा को वर्तमान की आवश्यकता बतलाते हुए समय के साथ चलते हुए शैक्षिक क्रान्ति का आह्वान किया।डॉक्टर तिवारी ने आचार्यो से आग्रह किया कि हमारी प्राचीन सभ्यताओ एवम संस्कृति का प्रचार प्रसार करने मे आधुनिक तकनीको का अनुभव के साथ प्रयोग करे।हमारे छात्र छात्राओ को भारतीय संस्कार,संस्कृति, एवम सभ्यताओ से परिचय निरंतर कराते रहे। वृक्षारोपण,जल संरक्षण, कृषि, आहार,विहार, व्यवहार तथा विचारो को नवीन संसाधनो का उपयोग करते हुए करे।मनियारी साहित्य एवम सेवा समिति लोरमी के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने एकल अभियान द्वारा संचालित ई शिक्षा को प्रगतिशील समाज के नवनिर्माण मे मील का पत्थर बतलाया।शिक्षक फूलवारी राम यादव ने भारतीय आचार्य परंपरा को विश्व की महान तथा विशिष्ट संस्कृति कहा।आचार्य रामायण साहू ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।