Uncategorized

*लाभार्थियों संवाद और पी.एम. किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का हस्तांतरण*

बेमेतरा:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद और पी.एम. किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को राशि रू. 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किस्त का हस्तांतरण हेतु आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम कृषि तकनीक अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जबलपुर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बेमेतरा के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा के द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने उदबोधन में कहा कि कृषि की नई-नई उन्नत तकनिक अपनाकर किसान भाई अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। धरती की उर्वरा शक्ति बनाये रखने के लिए कम से कम रसायनिक खाद की उपयोग करने साथ ही फसल का उत्पाद बढ़ाने जैविक खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने की समझाईश किसानों को दी। इस कार्यक्रम में एम.डी. मानकर, उप संचालक कृषि, डॉ. के.पी. वर्मा, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बेमेतरा अध्यक्ष तथा वाय.के. डिंडोरे, सहायक संचालक मछली पालन, हितेन्द्र मेश्राम, सहायक संचालक उद्यानिकी उपस्थित थे। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मछली पालन विभाग एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से पी.एम. किसान सम्मान निधि के 247 लाभार्थी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 66 लाभार्थी, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 05 लाभार्थी के साथ बेमेतरा जिले के 650 से अधिक किसानों ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न प्रकार के केन्द्रीय योजनाओं एवं उसके लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में कृषि विभाग के राकेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि, डॉ. श्याम लाल साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक तोषण कुमार ठाकुर, डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. चेतना बंजारे, डॉ. हेमन्त साहू के साथ पलाष चौबे, पंचूराम यादव, स्पर्श पटेल का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button