छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने लिया तीज मिलन का आनंद

भिलाई। भिलाईतीन के परमेश्वरी भवन में सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर महिलाओं ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिसका मूल उद्देश्य समाज को एकजुट करना, तथा उसे मजबूत बनाना है। आज के इस तीज मिलन उत्सव पर महिलाओं ने हिंदी फिल्मी गानों पर डांस किया और तीज मिलन उत्सव का आनंद लिया।

समाज की महिलाएं आगे भी वर्ष में विभिन्न आयोजन करना चाहते हैं इसके लिए हम सभी समाज की महिलाओं ने ब्राह्मण समाज के भवन के लिए नगर निगम को लिखित में आवेदन देंगे कि हम लोगों को हमारे समाज का भवन उपलब्ध कराया जाए। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से संध्या शर्मा, चित्रा पांडे, ममता शुक्ला, लक्ष्मी पांडे, प्रीति तिवारी, संध्या तिवारी, कंचन जोशी, ज्योति तिवारी, रानी पाठक, सरोज पाण्डे, सरिता मिश्रा, सावित्री पाठक तथा विशेष सहयोग के रूप में पुरूषो मे संतोष तिवारी, राकेश पाण्डे, रामाधार शर्मा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, संतोष पांडे, ओ.पी. शुक्ला, अजय पाठक, संत शर्मा, अजय शर्मा, यू.के. पाठक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रियंका उपाध्याय, गुंजा तिवारी, शांता शर्मा थी।

Related Articles

Back to top button