Uncategorized

पांच प्रतिशत डीए कर्मचारियो के साथ नाइंसाफी

विगत आठ महीने से राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनर केंद्रीय कर्मचारियों के सामान महँगाई भत्ता की उम्मीद लगा कर बैठे कर्मचारियो को मुख्यमंत्री द्वारा पांच प्रतिशत महँगाई भत्ता दिया जाना कर्मचारियों के साथ नाइंसाफी है महँगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के कर्मचारी नेता अनिल शुक्ला, ओ पी शर्मा,रोहित तिवारी, कमलेश सिंह राजपूत, संजय तिवारी, करन सिंह अटेरिया, जितेंद्र सिंह, विकास सिंह राजपूत, संजय शर्मा, दीपक देवांगन, डॉ गोकुल सरकार ने जारी बयान में कहा है कि महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की अप्रैल माह तीन दिवसीय प्रदेश व्यापी सफ़ल हड़ताल के बाद भी प्रदेश कर्मचारियों की जनभावना को दर किनार कर सत्रह प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत डीए देने के निर्णय का विरोध किया है ,,, संघर्ष मोर्चा केंद्र के बराबर डीए के लिये अपना संघर्ष जारी रखेगा तथा आगामी जून माह में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने हेतु हजारों कर्मचारियों का जत्था जाएगा मुख्यमंत्री ने महंगाई की मार झेल रहे कर्मचारियो को अब मई दिवस में नही बल्कि सभी दिन , बोरे बासी खाने के लिये मजबूर कर दिया है

Related Articles

Back to top button