Uncategorized

मजदूर महासम्मेलन मे भाग लेने जिले से महिला रसोइया संघ के सदस्य रायपुर रवाना


एक मई मजदूर दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य मे होने वाले मजदूर सम्मेलन मे भाग लेने के लिए जांजगीर चाम्पा जिले की महिला रसोइया संघ के सदस्य एकजुट होकर रायपुर के लिए रवाना हो चुके है इस संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति यादव ,संतोषी कौशिक ने बतलाया की प्रदेश के मुखिया के मुख्य आतिथ्य मे राजधानी रायपुर मे रसोइया संघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आह्वाहम प्रदेश रसोइया संघ के व्दारा किया गया है जिसमे भाग लेने के लिए महिला रसोइया संघ के सदस्य कल रात से ही रायपुर पहुचना शुरू कर दिए है रसोइया संघ के सदस्य बहुत कम मानदेय मे कइ सालो से काम कर रहे है प्रदेश के मुखिया से मांग है की वो रसोइया संघ के सदस्यो के दर्द को समझे व आज सम्मेलन मे ही रसोइया बहनो के हितो की रक्षा के लिए एतिहासिक घोषणा कर हमे नियमित करते हुए सम्मानजनक मानदेय देने की घोषणा करे

Related Articles

Back to top button