1 या 2 सितंबर? जानें किस दिन रहें हरतालिका तीज का व्रत

सबका संदेश न्यूज- हरतालिका तीज कब है 2019: जन्माष्टमी की तरह ही अब हरतालिका तीज कब है, इसे लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई है। कुछ जानकारों के अनुसार यह व्रत 1 सितंबर तो कुछ के अनुसार 2 सितंबर को मनाए जाने की बात सामने आ रही है। चित्रा पक्षीय कैतकी गणना से तैयार पंचांगों के अनुसार साल 2019 में हरतालिका तीज व्रत 1 सितंबर को है। जबकि अन्य पंचाग में हरतालिका तीज का व्रत 2 सितंबर को बताया जा रहा है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। जानिए इस बार इस व्रत को लेकर क्या उलझन बनी हुई है…
इस बार ग्रह गोचर के तिथि अनुक्रम से तृतीया तिथि को लेकर दो गणनाओं की अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। चित्रा पक्षीय पंचांग के अनुसार देंखे तो हरतालिका तीज 1 सितंबर दिन रविवार को सुबह 8.28 के बाद लगेगी। जो अगले दिन सोमवार यानी 2 सितंबर को सुबह 8.58 पर समाप्त होगी। वहीं ग्रहलाघवी पद्धति से निर्मित पंचागों के अनुसार 2 सितंबर दिन रविवार को हरतालिका तीज बताई गई है। इस दिन तृतीया तिथि 2 घंटे 45 मिनट के लिए रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। जिस कारण 2 तारीख को आधे दिन हरतालिका तीज है। इसलिए 1 सितंबर को तीज मनाया जाना ज्यादा उचित है।आपको बता दें कि हरतालिका तीज व्रत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में रखा जाता है। इस दिन महिलाएं शिव, पार्वती के साथ गणेश जी की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं। कुछ महिलाएं उसी दिन शाम के पूजन के बाद जल ग्रहण कर लेती हैं तो कुछ अगले दिन ही जल ग्रहण करती हैं। कहा जाता है कि अगर एक बार आप इस व्रत को करना शुरू कर देते हैं तो इसे दोबारा छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं।
हरतालिका तीज शुभ मुहूर्त
तिथि के अनुसार इस बार यह व्रत 1 सितंबर 2019, रविवार को है।
शुभ मुहूर्त सुबह 5.27 से 7.52 तथा प्रदोष काल पूजा मुहूर्त शाम 05.50 से 08.09 बजे तक है।
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117