भाजयुमों ने मनाया अंबेडकर जयंती
दुर्ग। भाजयुमो राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राहुल परिहार प्रदेश सह-प्रभारी पॉलिसी एंड रिसर्च भाजयुमो छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर अंबेडकर मंगल भवन भिलाई में किया गया। जिसमें युवा मोर्चा एवं पॉलिसी एंड रिसर्च टीम के पदाधिकारियों द्वारा वार्ड के लोगों को फल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री शंकर लाल देवांगन जी, डॉक्टर दीप चटर्जी जी उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय पाण्डेय ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोशल मीडिया कँवरपाल सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल ,पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव आकाश सिंह सह-प्रभारी आरपीटी भिलाई ज़िला एवं विक्रम सिंह सह-प्रभारी आरपीटी दुर्ग जिलिा ने अपना योगदान दिया।