छत्तीसगढ़

उपचुनाव को लेकर संतराम ने चित्रकोट में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

चित्रकोट । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजमन बेंजाम के नेतृत्व में केशकाल विधायक संतराम नेताम का बास्तानार के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत् किया। विधायक संतराम नेताम को चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर बास्तानार ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है। जिनके द्वारा बास्तानार में चुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेकर पूरे जोश के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और उनका उत्साहवर्धन भी किया।

Related Articles

Back to top button