कवर्धाधर्म

भव्य जनमोत्स्व राममंदिर कवर्धा में मनाया जाएगा जिसे लेकर मंदिर सीमित ने तैयारी की पूर्ण The grand public festival will be celebrated in Ram Mandir Kawardha, for which the temple limited has made complete preparations.

भव्य जनमोत्स्व राममंदिर कवर्धा में मनाया जाएगा जिसे लेकर मंदिर सीमित ने तैयारी की पूर्ण 

कबीरधाम । चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व हिंदू धर्म के लिए काफी खास है क्योंकि राम नवमी के दिन ही भगवान श्री राम ने अयोध्या में राजा दशरथ के घर पर जन्म लिया था। इस बार यह पर्व 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है

श्री शंकराचार्य जनकल्याण न्यास के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चंद्रप्रकाश उपाध्याय ने बताया मंदिर का पूर्णोद्धार लगभग 6 वर्ष पूर्व स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी के द्वारा किया गया था। राम मंदिर संचालन समिति द्वारा राम भगवान के जनमोत्स्व मनाने के लिए भव्य तैयारी की जा रही है। मंदिर को सजाने कलकत्ता से आये वेशेष फूल व कारीगरों द्वारा पूरे मंदिर परिसर को फूलो व मालाओं से सजाया जा रहा है।

भगवान राम दरबार के लिए विशेष वस्त्रों व आभूषणों का निर्माण किया गया है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्त पहुच कर राम दरबार का दर्शन करेंगे वहीं कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे  राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 

यहाँ यह भी बताना लाजमी होगा राम मंदिर के पूर्णोद्धार से लेकर प्रति वर्ष रामजन्मोत्सव पर फूल के सजावटों का सम्पूर्ण कार्य दुर्ग के आलोक शिवहरे द्वारा अपने खर्चो पर कराया जाता है।

भगवान राम को लगेगा मालपुआ व पंजरी का भोग

श्री उपाध्याय ने बताया राम भगवान को प्रिय मालपुआ व पंजरी का भोग लगाया जाएगा वही भोग पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी शङ्कराचार्य जन कल्याण न्यास के मीडिया प्रभारी पण्डित देव दत्त दुबे ने दी।

Related Articles

Back to top button