छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 37 वें वर्ष राम नवमी का भव्य आयोजन रामलीला मैदान पावर हाउस में तैयारियों जोरों पर

भिलाई । राम जन्मोत्सव समिति द्वारा 10 अप्रैल को रामलीला मैदान पावर हाउस में राम नवमी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए समिति की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। समिति द्वारा राम नवमी के आयोजन का यह 37 वां वर्ष है। इसके पूर्व 2 वर्षों तक वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आयोजन नहीं हो सका था। राम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित राम नवमी के इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। वहीं समिति के संरक्षक प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं पाटेश्वर धाम बालोद के संत  1008 महात्यागी राम बालकदास महाराज कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पत्रकारवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि आयोध्या राम मंदिर आंदोलन से प्रेरित होकर वर्ष 1986 में शुरू हुई। समिति की यह यात्रा आज 1100 से अधिक मंदिरों और पूजा-स्थलों से निकाली जाती है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
समिति का नाम वर्ष 2018 में हुए आयोजन के लिए वल्र्ड बुक ऑफ  रिकाड्र्स में भी दर्ज किया गया है।  पाण्डेय ने बताया कि विगत 2 वर्षो से वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस वर्ष फिर एक बार समिति द्वारा हमारे अराध्य प्रभु राम का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए इस वर्ष भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व आंध्रा प्रदेश के सहप्रभारी सुनील देवधर बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं समिति के संरक्षक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं पाटेश्वर धाम बालोद के संत   1008 महात्यागी राम बालकदास महाराज कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने ने आयोजन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल को होने वाले मध्य भारत के इस सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। आयोजन संबंधी सारी तैयारियों के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था। वहीं समिति के मुख्य शाखा महिला शाखा और युवा शाखा द्वारा लगातार अपने-अपने प्रखण्डों में आमजनों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।  समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष सभी 12 प्रखण्डों से शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए रूट का निर्धारण पहले ही किया जा चुका है। यही सभी शोभायात्रा तय रूट से होते हुए रामलीला मैदान पावर हाउस पहुचेगी।  ठाकुर ने बताया कि सभी प्रखण्डों से झांकियों निकलेंगे एवं कार्यक्रम स्थल पर झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
000

Related Articles

Back to top button