छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री पाण्डेय सहित अन्य भाजपाईयों ने दी जेटली को श्रद्धांजलि

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर भिलाई भाजपा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक योग्य राजनेता खो जाने पर शोक व्यक्त किया है। सांसद विजय बघेल ने श्री जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में संघर्षों का मुकाबला करते हुए उच्च शिखर तक मुकाम हासिल किया। उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जेटली एक कुशल राजनेता, कानूनविद और योग्य अर्थशास्त्री थे। उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री जेटली का वित्त मंत्री का कार्यकाल आर्थिक सुधारों के निर्णय में और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जेटली जब वित्त मंत्री रहे तो उन्होंने जी.एस.टी. जैसे राष्ट्र विकास के निर्णय लेकर पूरे देश में एक देश एक टैक्स की योजना लागू की। स्मृति गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव चौबे ने जेटली का निधन राष्ट्र के लिए अपूरर्णीय क्षति है।

भाजपा नेता मनीष पाण्डेय ने जेटली के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के लिए बहुत बड़ा झटका है। आर्थिक मामलों की बेहतर समझ, दूरदर्शिता और कड़े फैसले लेने की उनमें क्षमता थी। अरूण जेटली को श्रद्धांजली देने वालों में नगर निगम में नेताप्रतिपक्ष रिकेश सेन, पार्षद संजय खन्ना, पूर्व एल्डरमेन प्रमोद कुमार ङ्क्षसंह प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button