छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

छग पहुंचे केंद्रीय मंत्री, पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने किया स्वागत

भिलाई। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां रायपुर माना विमानतल पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में कुम्हारी, चरोदा, खुर्सीपार, पावर हाउस, सेक्टर 4 एवं सेक्टर 10 में समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उनका आगमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के सेक्टर 9 स्थित निवास में हुआ। जहां उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं से भेंट की एवं रात्रि विश्राम किया।

भिलाई प्रवास के दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्म जागरण औऱ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए किये जा रहे कार्यों पर समिति की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
महिला समिति की हुई बैठक10 अप्रैल को श्रीरामनवमी के आयोजन के परिपेक्ष्य में समिति की महिला शाखा की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी प्रखण्डों की अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से आयोजन के दौरान सभी प्रखण्डों से आने वाली महिला शाखा की टीमों के कार्य विभाजन एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई।

फोटो प्याऊ घर
महापौर और आयुक्त ने जनसेवी संस्थाओं से की अपील
कहा भीषण गर्मी को देखते हुए निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों में प्याउ घर खोले
अपने मकानों व आसपास के पेड़ों में सकोरे बांधने से पशु-पक्षी की भी बुझेगी प्यास
भिलाई। गर्मी बढऩे के बाद अब लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। महापौर नीरज पाल ने सूर्य की तेज तपिश से राहत दिलाने के लिए भिलाई नगर निगम के सभी जोन क्षेत्रों में प्याउ घर खोलने के निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वें ने भी इस भीषण गर्मी में आम राहगीरों के सूखे कंठ को तर करने सभी जोन आयुक्तों को सार्वजनिक स्थानों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में प्याउ घर खुलवाने सामाजिक संस्थाओं से अपील करने कहा है। इसे जनभागीदारी से खुलवाने के लिए भी प्रेरित करने कहा है। आयुक्त सर्वे ने भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक संगठनों, संस्थाओं, समूहों व समाज सेवकों से अपील की है कि अपने संसाधनों से सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों व व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले। इस पुनीत जनसेवी कार्य में सहभागी बनकर आम राहगीरों व प्यासों की प्यास बुझाने मददगार बनें।

आरंभिक तौर पर भिलाई निगम ने दो स्थानों पर प्याउ घर खोल रखे हैं। इनमें पहला निगम मुख्य कार्यालय के समीप व दूसरा नेशनल हाईव रोड में गौठान के पास खोला गया है। इसी तरह जोन 1 से 5 के कई व्यवस्ततम इलाकों में प्याउ घर खोले जाने के निर्देश आयुक्त ने दिए हैं। महापौर नीरज पाल ने भी आम जनता से अपील की है कि प्याउ घर के साथ पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए अपने घरों के सामने व आसपास पेड़ों में सकोरों और पशुओं के लिए पात्रों में पानी भरकर रखें इस पहल से पशु-पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आओ हम सेवा कार्यों के संकल्प और कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्याउ खोले और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Related Articles

Back to top button