Uncategorized

कांग्रेस आज मंहगाइे को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ करेगी धरना प्रदर्शन

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ देशव्यापी चरणबद्ध महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई मुक्त भारत अभियान के चरण चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा 04 अप्रैल सोमवार समय प्रात: 11  हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा के पास दुर्ग दुर्ग शहर के विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया

पटेल,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा,  नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,एमआईसी मेंबर हमीद खोखर,अब्दुल गनी सहित सभी कांग्रेसी पार्षद, एल्डरमेन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष कांग्रेस अयूब खान की विशेष उपस्थिति में महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया है।
धरना प्रदर्शन में आप सभी जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के समस्त पदाधिकारी,वरिष्ठ कांग्रेसजन,पार्षद छाया पार्षद गण, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,वार्ड प्रभारी,बूथ प्रभारी युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण अपनी गरिमामयी उपस्थिती प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button