छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भाजपा पश्चिम मंडल की बैठक हुई आयोजन बूथ राजनैतिक दल के प्राण होते हैं: अध्यक्ष विरेन्द्र साहू

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-10 स्थित दुर्गा मंच जोनल मार्केट में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई विरेन्द्र साहू उपस्थित हुए। अध्यक्षता पश्चिम मंडल के अध्यक्ष एएन पाढ़ी ने की। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि बूथ राजनैतिक दल के प्राण होते हैं। बूथ की मजबूती हमारा ध्येय होना  चाहिए। बूथ निर्माण को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिए।  शक्तिकेन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केन्द्र में जाने वाले विस्तारकों की सूची मंडल अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष को दिया गया। बैठक का प्रारंभ भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक का संचालन महामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह बबलू व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव पटेल ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह चहल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय जे दानी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कांति वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान महामंत्री रोहित सिंह, मंडल मंत्री महेन्द्र प्रसाद यादव, छाया पार्षद उपासना साहू, महिला मोर्चा सीमा तिवारी, मनीषा सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुमन कन्नौजे, कोषाध्यक्ष सुमीत कनोजिया, प्रदेश स्वाध्याय मंडल के संयोजक नीतेश मिश्रा, स्वच्छता अभियान के जिला संयोजक विनोद देवांगन, अजय जैन, दिनेश गौतम सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक, विस्तारक, कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button