पालकों ने आत्मानंद स्कूल खोलने पर भिलाई विधायक देवेंद्र का जताया आभार यहां बच्चों ने कई प्रतियोगिता में मारी बाजी, भिलाई का नाम किया रोशन

भिलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालाजी नगर खुर्सीपार के बच्चों ने कई प्रायोगिक परीक्षा, खेल, शिक्षा में बाजी मारी है। पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर भिलाई और अपने माता-पिता का नाम रौशन किए है। बच्चों को सम्मानित करने और स्वामी आत्मानंद स्कूल की शुरुआत करने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त करने सम्मान समारोह और आभार कार्यक्रम का आयोजन किया।
सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एकांश बंछोर अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग नगर निगम भिलाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य सिंह अध्यक्ष स्कूल शिक्षा खेलकूद और युवा कल्याण नगर निगम भिलाई, डी काम राजू पूर्व महामंत्री कांग्रेस कमेटी जिला दुर्ग, श्रीमती डी सुजाता उपसभापति नगर पालिक निगम भिलाई, श्रीमती तुलसी पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, शरद मिश्रा, शैलेंद्र सिन्हा सहित भारी संख्या में पालकगण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार ने जानकारी प्रदान किए कि विद्यालय के विद्यार्थी 2021 .22 में बहुत सी प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनमें से प्रमुख है छत्तीसगढ़ शासन स्तर पर आयोजित स्पीच कंपटीशन में इस विद्यालय की छात्रा कुमारी कुसुम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह राज्य स्तर पर आयोजित गणित विज्ञान व अंग्रेजी ओलंपियाड में विद्यालय के 134 विद्यार्थियों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तर पर आयोजित यातायात की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 9 विद्यार्थियों ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। इसी तरह पेंटिंग कंपटीशन में इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर प्राप्त किया ड्रामा कंपटीशन में इस विद्यालय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजस्थानी राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की टीम में 19 विद्यार्थी इसी विद्यालय से चयनित हुए है।
जिन्होंने कबड्डी व फुटबाल में राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सत्र की इतनी उपलब्धियों के साथ हैं प्राचार्य ने जानकारी दी कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बहुत ज्यादा है। उसके अनुरूप शिक्षकों की कमी है। जिस कारण विद्यार्थियों को एकांतर में स्कूल आना पड़ रहा है। कार्यक्रम के विशष्टि अतिथि आदित्य सिंह ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की कि प्राचार्य व स्टाफ के परिश्रम के कारण स्वामी आत्मानंद के स्कूल के प्रति लोगों का रुझान वह आकर्षण बढ़ा है।
साथ ही उन्होंने जानकारी प्रदान किया कि छत्तीसगढ़ में अंग्रेजी माध्यम में स्कूल प्रारंभ करने का श्रेय क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को जाता है कि जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में पहला शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालाजी नगर में प्रारंभ करें इसलिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस विद्यालय की जो भी कमियां है। उसको दूर कर इसे आदर्श विद्यालय घोषित किया जाएगा।