छत्तीसगढ़

गोबर से बना सूटकेस लेकर पहुँचे सदन,गोबर से तैयार सुटकेस सदन में आकर्षण का केंद्र बना ए दुर्ग हमर हे.. एला सब्बो झन मिलके संवारना हे इन्ही वाक्यों के साथ महापौर ने भाषण प्रस्तुत किया

दुर्ग। नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने बीआईटी कॉलेज के मैकेनिकल कांफ्रेंस हॉल में साल 2022-23 के लिए 07 लाख 1523 रूपये के लाभ बजट पेश किया। जिसमें 3 77 20. 35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 377 13.20 लाख का व्यय बताया गया है। बजट सभी वर्गो को ध्यान में रखते  हुए नगर निगम के माध्यम से नागरिक सुविधाओ में पारदर्शिता लाने एवम अत्यंत सूक्ष्म विषयों को भी गंभीरता से लेते हुए तैयार किया गया है। घर घर ग्रीन के क्रियान्वयन हेतु पुरखा के सुरता योजना के तहत पूर्वजों की स्मृति में एक वृक्ष लगाया जाएगा।

इस योजना का क्रियान्वयन स्मृति वन के नाम से शिवनाथ नदी रोड पर विकसित किया जाएगा। दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को शादी हेतु भवन आरक्षित कराया जाएगा। निगम क्षेत्र अंतर्गत वेल्डिंग जोन में गुमटी हेतु आरक्षित क्षेत्र में एक निश्चित डिजाइन एवं आकार की गुमटी स्थापना की जाएगी। बजट में किराएदार के लिए प्रत्यक्ष आवास योजना ,तालाबों का संरक्षण एवं संवर्धन तथा सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम विकास योजना,

ओपन लाइब्रेरी बस स्टैंड में फ्री वाईफाई जोन, महिलाओं के लिए हॉस्टल सुविधा, राशन दुकान में जन सुविधा, प्रमुख चौराहों एवं रेलवे क्रॉसिंग मैं शेड निर्माण, खेल स्टेडियम निर्माण ,कुम्हार मार्केट, इसके अतिरिक्त ठगड़ा बांध सौंदर्य करण एवं पिकनिक स्पॉट, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण ,पुलगांव नाला डायवर्शन ,मुक्तिधाम मार्ग निर्माण ,गौरव पथ निर्माण, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिटी डायग्नोस्टिक सेंटर इत्यादि को बजट में प्रमुख रूप से प्राथमिकता दी गई है।
ये रहा आकर्षण का केन्द्र:-
महापौर धीरज बाकलीवाल ने हाथ में गोबर से बना ब्रीफकेस लेकर बीआईटी कॉलेज मैकेनिकल कांफ्रेंस हॉल सामान्य सभा बजट सदन पहुंचे। जो आकर्षण का केन्द्र रहा। राज्य गीत के साथ सभी पार्षदों एल्डरमेन की मौजूदगी में सभापति राजेश यादव ने नगर निगम की सामान्य सभा शुरू किया गया, जिसमें बजट पेश किया गया।
गोबर से तैयार किया हुआ ब्रीफकेस लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल सदन आयह्य जो आकर्षण का केन्द्र रहा। निगम आयुक्त हरेश मंडावी,समस्त पार्षदगण, एल्डरमेन, अधिकारी,कर्मचारियों के बीच महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा प्रस्तुत बजट सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है एवं जनहित तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। वर्ष 2022 -23 के बजट में 3 77 20. 35 लाख का अनुमानित आय बजट तथा 377 13.20 लाख का व्यय बताया गया है। महापौर द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्व सम्मति से पारित किया गया।
सत्ता पक्ष के ही मदन जैन ने सत्ता पक्ष को किया घेरने का प्रयास
ज्ञातव्य हो कि दुर्ग में कांग्रेस की शहर सरकार है, और पूर्ण बहुमत में भी है। इस बार  भी कांग्रेस के मेयर के दावेदार रहे मदन जैन ने अपने ही शहर सरकार पर आरोपो का बौछार लगाने लगे जिसके कारण सदन में काफी देर तक वाद विवाद की स्थिति उत्पन हो गई थे। मदन जैन से सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया गया कि लाभ का बजट आज पेश किया गया है, और अब तक मात्र 60 प्रतिशत ही टेक्स राशि की वसूली आई है। तो वित्त मंत्री द्वारा बताया जाये कि कैसे लाभ होगा निगम को। इस पर वित्त मंत्री दीपक  साहू ने बताया कि मदन जी का आंकड गलत है, निगम की वसूली 97 प्रतिशत वसूली हो रही है। कई दुकानों को प्रीमियर राशि भी नही आई है। इसके अलावा ठगड़ाबांध के कार्य में गति नही दिख रही है, अब तक 7 करोड़ के हुए यहां कार्यो में 6 करोड का भुगतान भी हो चुका है,यहां से मुरम भी निकाल कर बेच दिया गया है। इसके अलावा  वार्ड 15 की महिला पार्षद ने निगम क्षेत्र में खुले अहाता पर कार्यवाही को करने की बात कही। उन्होंने कहा कि डिस्पोजल गिलास, और पानी पाउच व गुटका के रेपर से यहां भारी गंदगी पड़ा रहता है, हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई करवाया जाता है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एवं पार्षद हमीद खोखर ने बताया कि समय समय पर अहाता वालों पर कार्यवाही की जाती है। जुर्माना भी लेते है। निगम के स्वच्छता वाले सभी वार्डों में सफाई का कार्य बेहतर ढंग से हो रहा है, आने वाले कुछ दिनों आपके इस वार्ड में भी नियमित सफाई की व्यवस्था होगी।

Related Articles

Back to top button