छत्तीसगढ़

वन विभाग के कर्मचारियों का हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रहा The strike of forest department employees continued for the fifth day today.

 

वन विभाग के कर्मचारियों का हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रहा। शासन प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर चिंतन नहीं किया जा रहा है जिससे आंदोलनरत कर्मचारी इस हड़ताल को और भी लंबा खींचने की तैयारी कर रहे हैं साथ ही आंदोलन का रूख कड़ा करने की योजना तैयार की जा रही है। इसी क्रम में आज वन कर्मचारियों के धरना स्थल राजीव गांधी पार्क में सेवानिवृत्त वन क्षेत्रपाल श्री रामेश्वर साहू ने पहुंचकर इस आंदोलन को जायज ठहराया और अपना समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष परसराम चंद्राकर ने बताया कि कल 26 मार्च को नागरिकों को पौधा वितरण कर मार्मिक अपील वनों को बचाने तथा वन कर्मियों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने देशभक्ति के गीत गाकर दिन भर जोश पूर्ण माहौल बनाए रखा। वन कर्मचारियों ने भूपेश सरकार को कर्मचारी हित में जल्द ही फैसला लेने के लिए नारेबाजी भी किया। हड़ताल में मुख्य रुप से जिला सचिव गणेश ठाकुर उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर आनंद तारकेश यादव सचिव सचिन राजपूत अरुण दुबे प्रवक्ता भोलाराम साहू ,तहसील अध्यक्ष निर्मला बंजारे राजेश, रंगडाले कवर्धा परीक्षेत्र अध्यक्ष श्रवण निर्मलकर जगत सिंह पाली अजय शर्मा ललित यादव तहसील अध्यक्ष कवर्धा, जीवन लाल देशमुख लाल चंद साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पूरे जिले के वन कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button