पत्रकार हित की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220325-WA0023.jpg)
*पत्रकार हित की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी*
पिथौरा -छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में संघ के प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेट कर पत्रकारों के अधिमान्यता को 1 वर्ष से बढ़ाकर 2 वर्ष करने तहसील स्तर के पत्रकारों को अधिमान्यता प्रदान करने व पत्रकार सहायता राशि को बढ़ाकर 5 लाख करने पर आभार व्यक्त कर प्रदेश के पत्रकारों के हित में विभिन्न मांग रखी।इस अवसर पर महासमुंद जिला की ओर से जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह भेट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा जिला अध्यक्ष स्वप्निल तिवारी पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष मनोहर साहू बसना ब्लाक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल मनहरण सोनवानी आदित्य कानूनगो नरेंद्र टुटेजा मुख्य रूप से शामिल थे।