जांजगीर
जांजगीर एसडीएम कार्यालय में हुआ शान्ति समिति की बैठक ,प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा,असामाजिक तत्वों पर जांजगीर पुलिस की लगातार निगाह,
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2023/02/SABKA-SANDESHpng-1-300x77-1.png)
जांजगीर चाम्पा – जांजगीर में आगामी होली पर्व शान्ति पूर्ण संम्पन्न हो जिसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा विभिन्न निर्देश जारी किए हैं, अधिकारियों के परिपालन में एसडीएम नंदनी साहू के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के बीच चर्चा कर शान्ति समिति की बैठक आयोजित कर की गई, जहाँ जांजगीर थाना प्राभारी उमेश कुमार साहू के निर्देश पर विवेचकों द्वारा खोखरा,पेंड्री,पुटपुरा, बसंतपुर आदि ग्रामों में भी जाकर शांति समिति बैठक लिया गया हैं और होली का त्यौहार शान्ति पूर्ण माहौल में उत्सव के साथ मनाने चर्चा कर आवश्यक हिदायत दिया गया हैं,वही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों के ऊपर गतिविधियों पर लगातार निगाह रखी जा रही हैं साथ ही साथ आवश्यकतानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही हैं,