मुंगेली

भव्य स्वर्ण जयंती की तैयारी में राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न हुई

*भव्य स्वर्ण जयंती की तैयारी में राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न हुई

।*

कान्हा जायसवाल
*मुंगेली-* केन्द्रीय राजपूत क्षत्रीय (बक्सर )समाज पंजीयन 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत की बैठक आज दिनांक 13 अप्रैल 2022 को ग्राम हथनी कलां में बैठक आहूत की गई। जिसमें केन्द्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत जी के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। स्वर्ण जयंती समारोह 3 अप्रैल 2022 से तीन दिवसीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। प्रथम दिवस स्वर्ण जयंती आयोजन में 9 कुण्डीय यज्ञ कार्यक्रम प्रातः 6:00 से 10 बजे यज्ञ शुभारंभ। समाज के प्रतिभावन कलाकारों के द्वारा धार्मिक मंचीय कार्यक्रम आयोजन। द्वितीय दिवस 4 अप्रैल 2022 को युवक युवती परिचय सम्मेलन, साथ में युवक-युवती के माता पिता एवं परिवार के सदस्य के सहमति व उपस्थिति अनिवार्य रहेगा। 70 + एवं शासकीय सेवा में कार्यरत एवं रिटायर्ड नौकरी पेशा, व्यापारी कर्मचारी सहित अन्य प्रतिभावन सामाजिक लोगों के सम्मान समारोह स्वर्ण जयंती में किया जाएगा 5 अप्रैल 2022 को अंतिम दिवस सामाजिक महाअधिवेशन होंगा। स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में राजनैतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा जिससे समाज विकास की में गति हो। बैठक के दौरान समाज संशोधन के 17 फिकरों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर, महासचिव लखन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, प्रवक्ता बिहारी प्रताप सिंह संरक्षक श्री हरिशरण सिंह क्षत्रीय, कानून सलाहकार प्रताप सिंह ठाकुर, थान खमरिया क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत, नवागढ़ क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत मुंगेली तखतपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत हथनी कला सरपंच संतु सिंह ठाकुर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम जी राजपूत शिक्षक पूर्व निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह राजपूत सहित सौ से अधिक की संख्या में स्वजाति गण उपस्थित हुए। इस दौरान केंद्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत के जन्मदिन पर समाज द्वारा केक काटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। अपने जन्मदिन पर अपार बधाई संदेश पाकर व आशिर्वाद मिलने पर केंद्रीय मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह राजपूत ने समाज को धन्यवाद एवं आभार जताया।

Related Articles

Back to top button