जांजगीर

शिक्षक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष बने रविन्द्र राठौर

जांजगीर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन पंजीयन क्रमांक 122201859545 के जिला जांजगीर चांपा के पांचों ब्लॉक (बम्हनीडीह, पामगढ़, बलौदा, नवागढ़, अकलतरा) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आवश्यक बैठक प्रांतीय पदाधिकारी छ.ग. प्रदेश प्रवक्ता उमा पांडे एवं प्रांतीय संगठन मंत्री छवि पटेल की उपस्थिति में जाँजगीर में किया गया। जिसमें छ.ग. प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा जी से दूरभाष से संपर्क करके व समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वर्तमान में जिला अध्यक्ष विश्वकांत शर्मा को प्रांतीय प्रतिनिधित्व के लिए आगे भेजने तथा उनके सहयोग एवं सानिध्य से उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। नए जिलाध्यक्ष रविन्र्द राठौर कि नियुक्ति से सहायक शिक्षक फेडरेशन बम्हनीडीह एवं बलौदा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पटाके फोड़ कर एवं मिठाई खिलाकर खुशियाँ बाँटी गई,

Related Articles

Back to top button