नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रवक्ता ने बांटे स्वरोजगार के साधन

नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रवक्ता, व्याख्याता एवं महिला जागृति समूह की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सक्सेना जी के मार्गदर्शन में,8 मार्च अन्तर्राष्टीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सामग्री दिया, और उनकी द्वारा बनाए गए तरह-तरह की फूल बत्तियों का सैंपल सभी ने खूब पसंद किया।
12 महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए महिला जागृति समूह बिलासपुर, के द्वारा बहुत ही अच्छी पहल कि शुरुआत करते हुए जो खर्च महिला सम्मान समारोह में होता उसमें कटौती करते हुए अत्यधिक खर्च की जगह पर जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार देने की सोच के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा और मदद दी गयी। ताकि वो सभी महिला अपना रोजगार शरू करके आत्म निर्भर बन सकें।उन्हें फुलबत्ती बनाने,पैक करने ,एवं समूह के माध्यम से बेचने का रोजगार दिया गया उन महिलाओं के चहरे की खुशी सम्मान के मोमेंटो से ज्यादा देखी गयी
*साथी हाथ बढ़ाना रे* के कार्यक्रम में आई हुई जरूरतमंद महिलाओं ने, अपनी जरूरतों और हुनर ओं के बारे में चर्चा की, जिससे उनके गुणों के अनुसार समूह के तरफ से कार्य भी दिया गया।महिलाएं कार्य प्राप्ति से उत्साहित होते हुए महिला जागृति समूह का धन्यवाद दिया और आगे ब्यूटी पार्लर कोर्स करने की अपनी इच्छा भी अध्यक्ष महोदया जी के सामने रखी।जो जल्दी आने वाले नए प्रोजेक्ट में ध्यान रखा जाएगा कार्यक्रम में सम्मिलित श्रीमती नीलिमा सोनी ,राखी, बुचू, बीमा मुन्नी आदि महिलाएं रही ।इसी के साथ ही 7अन्य महिलाओं को राजेन्द्र नगर के पास रहने वाली अति जरूरतमंद महिलाओं को सब्जी बेचने एवं चना मुर्रा,लड्डू फली बेचने का स्वरोजगार प्रदान किया इस तरह महिला जागृति समूह की ओर से ज्योति सक्सेना के सहयोग से12 महिलाओं को रोजगार प्रदान किया गया साथ ही समूह की संस्थापिका ज्योति सक्सेना जी ने आज समूह की 20 महिलाओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित भी महिलाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया समूह की ओर से अति शीघ्रता से गर्मी को देखते हुए चौक पर प्याऊ घर खोले जा रहे हैं।इन सभी सेवा कार्य मे मुख्य रूप से सहयोगी बहने चारु माथुर देव,रूबी छाबड़ा, अलका यतींद्र यादव, डॉ, आरती पाठक, प्रीतिअग्रवाल,डॉ, पिंकी गौड़,निशा सोनी,डॉ. आरती पाण्डेय जी का सहयोग रहा।महिला जागृति समूह की सभी महिलाओं के ओर से सेवा कार्य निरन्तर जारी हैं नेकी की दीवार,निःशुल्क सिलाई केन्र्द भी ।समूह का लक्ष्य ही हैं जरूरतमंद की जरूरतों को पूरा करना,विद्यार्थियों की फीस से लेकर पढ़ाई से संबंधित भी हेल्प की जा रही फ्री कोचिंग सेवा भी जारी है।