मुंगेली

ग्राम पंचायत सुरदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

*ग्राम पंचायत सुरदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई- जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू*

कान्हा जायसवाल
*मुंगेली/* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत सुरदा में बिहान महिला समूह द्वारा महिला सम्मान आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू शामिल हुई। बिहान समूह की महिलाओं ने अतिथी कि पुष्प माला व गुलदस्ता देकर सम्माननित की।जिला पंचायत सदस्य ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है। आज देश की बेटी एरो प्लेन से लेकर गाड़ी,ट्रेन तक चला रही हैं। जिला पंचायत सदस्य ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज नारी किसी से पीछे नहीं है। केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं।इस अवसर पर सरपँच ओमती पटेल, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य लक्ष्मी ठाकुर, अंकिता पटेल सक्रिय कार्यकर्ता, शैल पटेल, संगीता पटेल,अमृता पटेल, वंदना साहू, गीता गंधर्व, दुरपती साहू, अनुसुईया पटेल, कुंजन निर्मलकर, सेवती पटेल एवं अन्य बिहान समूह की महिलाएं शामिल हुई। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडियाप्रभारी अरविन्द राजपूत ने दी।

Related Articles

Back to top button