*श्रीमद्भागवत गीता से समाज में फैली हुई कुरीतियों से दूर रह सकते हैं :- योगेश तिवारी*

*(बीजाभाट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बतौर अतिथि शामिल हुए किसान नेता योगेश तिवारी)*
बेमेतरा:- जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बीजाभाट में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना की। राजनांदगांव से पधारे आचार्य पंडित रामानुज तिवारी के द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए किसान नेता ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव का कल्याण है। जहां भागवत कथा का गुणगान होता है, वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रीमद् भागवत कथा हमें भगवान श्री कृष्ण ने विश्व कल्याण के लिए जो संदेश दिया है। उसकी आज समाज को जरूरत है। हमें हमेशा प्रभु सिमरन के साथ जोड़कर जीवन व्यतीत करना चहिए।श्रीमद्भागवत गीता से हम समाज में फैली हुई कुरीतियों से दूर रह सकते हैं। युवा पीढ़ी को श्रीमद्भागवत कथा के साथ जोड़ना चाहिए। तभी मजबूत समाज की स्थापना होगी। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा बीजाभाट पंडित रामानुज तिवारी (राजनादगांव) परिकछित श्रीमती बिमला देवांगन – गोविंद देवांगन एवं समस्त देवांगन परिवार, चंद्रिका शर्मा, युगल किशोर शर्मा, मनीराम देवांगन, सुखराम वर्मा, पीयूष शर्मा, देवांशु शर्मा, राकेश देवांगन, भानु देवांगन, संतुष्ट देवांगन, शेष तिवारी, जी मौजूद थे। समेत सैकड़ो श्रद्धालु कथा श्रवण किया।



