घर में भाभी को अकेली देखकर देवर की नीयत खराब, फिर जो हुआ पढ़िए पूरी खबर

. कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत देवर ने घर पर अकेली अपनी ही भाभी के साथ बलपूर्वक अनाचार का प्रयास है। जब भाभी ने विरोध किया तो आरोपी उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। ऐन वक्त पर महिला के बच्चे वहां आ गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीडि़ता को इलाज के लिए पत्थलगांव में भर्ती कराया गया है। वहीं पत्थलगांव पुलिस द्वारा शून्य में अपराध दर्ज कर डायरी कापू थाना भेजी गई है। जहां कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अगस्त की सुबह पीडि़ता का पति व सास-ससुर खेत में रोपा लगाने गए थे। घर पर महिला अपने छो-छोटे तीन बच्चों के साथ थी। वहीं उसके देवर भी घर पर ही था। इस दौरान महिला अपने घर के काम में व्यस्त थी। जैसे ही वह बर्तन धो कर उसे रखने कमरा अंदर गई उसका देवर पीछे से आया और उसे जमीन पर पटक दिया। वहीं बलपूर्वक मारपीट करते हुए महिला के वस्त्र को फाड़ कर अनाचार का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी चाकू निकाल लिया और उसके गर्दन पर वार कर दिया। जिससे पीडि़ता के गर्दन से खून निकलने लगा। वहीं जब आरोपी ने दूसरे बार महिला पर चाकू से वार करना चाहा पीडि़ता ने चाकू को हाथ से पकड़ लिया। जिससे उसका हाथ कट गया। इसके बाद महिला ने जोर-जोर से चीख-पुकार मचाना शुरू किया तो मौके पर उसके बच्चे आ गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस की मानें तो ऐन वक्त महिला के बच्चे नहीं आते तो शायद उसकी आबरू लूट जाती। घटना के बाद पीडि़ता खेत पहुंची और अपने पति तथा सास-ससुर को घटना के बारे में बताई। इसके बाद पीडि़त परिजन १०८ को फोन कर पीडि़ता को इलाज के लिए पत्थलगांव अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। आठ दिन बाद केश डायरी कापू पुलिस को मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
भाग गया है आरोपी
इस संबंध में कापू पुलिस का कहना है कि उनको केश डायरी मिलने में काफी देर हो गई है। अब तक आरोपी बहुत दूर भाग चुका होगा। लेकिन पुलिस की टीम लगातार उसके गांव व आसपास के इलाकों तथा जंगलों में उसकी खोजबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117