राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज के उत्सव में वर्षा व वंदना को मिला तीज क्वीन का खिताब
दुर्ग। श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज द्वारा शिवनाथ नदी रोड स्थित निर्माणाधीन परशुराम सामाजिक भवन में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए तीज क्वीन के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढक़र अपनी प्रतिभाएं साबित की। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वर्षा शर्मा एवं सीनियर वर्ग में वंदना शर्मा तीज क्वीन चुनी गई। उनका यह चयन तीज उत्सव में निर्णायक के रुप में विशेष रुप से शामिल हुई मानव अधिकार संगठन की अध्यक्ष सरस्वती थानेश्वर, टीवी कलाकार सुश्री मनदीप कौर, रणजीत कौर, अभिनेत्री नीलम देवांगन, समाजसेवी बबीता अग्रवाल, अर्चना राय रायपुर की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होने अन्य अतिथि लखनलाल शर्मा, रामफल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अजय शर्मा, रमेश शर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद जोशी, बसंत शर्मा, आशीष फूलबाज की मौजूदगी में तीज क्वीन एवं अन्य प्रतियोगिताओं के वितेजाओं को पुरस्कृत किया। पुरुस्कार वितरण उपरांत समाज के लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। तीज उत्सव का प्रणिता शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम में स्नेहलता अनिल शर्मा, कीर्ति सुरेन्द्र शर्मा, ममता लखनलाल शर्मा, गायत्री शर्मा, रमा फूलबाज, कविता जोशी, मंजू शर्मा, सारिका शर्मा, किरण शर्मा, सपना शर्मा, पायल श्रीधर, शालू शर्मा, वेणु शर्मा, संगीता शर्मा, अन्नपूर्णा फूलबाज के अलावा अन्य सामाजिक महिलाएं शामिल हुई।
यह भी देखें