Uncategorized

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुरता में बेमेतरा पुलिस के द्वारा “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्ष ऐप का प्रचार – प्रसार कर कराया ऐप डाउनलोड*

बेमेतरा:- महिलाओं की सुरक्षा के लिए “अभिव्यक्ति” ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्ष ऐप के माध्यम से महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। इसके अलावा इस ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। यानी अब महिलाओं को थाने जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा महिलाएं अब अपनी सुरक्षा को लेकर सुझाव भी पुलिस विभाग तक पहुंचा सकेंगी। पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल जिले के “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्ष ऐप के नोडल अधिकारी के निर्देशन पर बेमेतरा जिले में “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप का व्यापक प्रचार – प्रसार किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 07 मार्च 2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुरता थाना नवागढ़ में थाना प्रभारी नवागढ़ अजय सिन्हा एवं “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा टीम की महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे प्राचार्य/शिक्षिकाओ की उपस्थिति में के बालिकाओं को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। इस ऐप के इस्तमाल के लिए सबसे पहले महिला/बालिकाओ को अपने मोबाईल फोन में प्ले स्टोर से “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप डाउनलोड करना है, जिसमें उन्हें साईन इन करना है, अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओटीपी आयेगा उसे ऐप में डालना है, केवायसी अपडेट करना है, ऐप में महिलाएं बलात्कार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना, अपहरण, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अवयस्क के साथ लैंगिक उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, साइबर अपराध व महिलाओं से संबंधित अन्य शिकायत रजिस्टर्ड कर महिलाए कभी भी इस ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत अपलोड कर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकती है। और बताया गया कि कानून के संबंध में किसी प्रकार के असमंजस की स्थिति में पुलिस अधिकारी से जानकारी लेने की बात कही गई। कार्यक्रम मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुरता थाना नवागढ़ की बालिकाओं ने भी इस ऐप के संबंध में प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओ का भी समाधान किया। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुरता थाना नवागढ़ के प्राचार्य नरसिंह जायसवाल, शिक्षक सुरेंद्र वर्मा, अनिता साहू, थाना नवागढ़ के प्रधान आर. शिवराज सिंग, आरक्षक राहुल यादव, फिरोज साहू महिला आरक्षक गीता मरकाम एवं विद्यालय में लगभग (100-150) बालक/बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button