छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय का डोर टू डोर होगा सर्वे स्व सहायता समूह की महिलाएं होंगी मैदान पर

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय का सर्वेक्षण डोर टू डोर किया जाएगा। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बैठक लेकर अधिकारियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को इसके लिए सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए है। स्व सहायता समूह की सीआरपी की महिलाएं सर्वे का कार्य करेंगे। छूटे हुए लोगों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए इन्हें ऐसे छूटे हुए लोगों की सूची निगम ने उपलब्ध कराया है। नगर पालिक निगम भिलाई शहर के नागरिकों से अपील करता है कि सर्वे के दौरान अपने सामान्य जानकारी

देने में निगम के कर्मचारियों का सहयोग करें। ताकि सर्वे के दौरान निगम के कर्मचारियों को सर्वेक्षण कार्य में बाधा न आए और सर्वेक्षण का महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सके, इसके लिए निर्वाचित पार्षदों से भी निगम ने अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही समस्त पार्षद की बैठक क्वांटिफिएबल डाटा आयोग ने ली थी और आयोग ने सभी जानकारियां इससे संबंधित साझा की थी।

बैठक के दौरान उपायुक्त सुनील अग्रहरि, राजस्व अधिकारी एनआर रत्नेश, सहायक नोडल अधिकारी रीता चतुर्वेदी, सहायक परियोजना अधिकारी फणींद्र बोस एवं सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर, बालकृष्ण नायडू, मलखान सिंह सोरी इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button