छत्तीसगढ़धर्म

महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया Mahashivratri celebrated with pomp

महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया।
– दिलिप शर्मा

बिलासपुर 02/03/2022

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिक्षक कालोनी मंगला बिलासपुर में महाशिवरात्रि के पावन दिवस पर भक्तो का तांता सुबह तीन बजे से प्रारंभ हुआ।
यहां प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रत्येक प्रहरभिषेक पूजन हुआ।
आसपास के कालोनी गौरी गणेश, ओम जोन, नंदन विहार, गीतांजलि , शुभम विहार के भक्तों के अलावा शहर के अनेक जगहों से भक्तो के द्वारा अभिषेक पूजन किया गया।
समिति के लिए अभिषेक का समय शाम पांच बजे से संध्या आरती तक सुरक्षित था जिसमे समिति के अध्यक्ष अनिल शर्मा, दिलीप शर्मा, रामकुमार कौशिक, सुरेंद्र दुबे, राजेश राजपूत, ओ पी तिवारी, विनोद शर्मा, रमाकांत पांडे, पदूम अवस्थी , शैलेंद्र उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा , संतोष मानिकपुरी, अनिल चौहान , सुरेंद्र मोहिते, राजेंद्र तिवारी, अभिजीत दुबे , अजय तिवारी तथा सभी कालोनी के सदस्य परिवार सहित उपस्थित होकर अनुष्ठान किए।

मंदिर की महिमा जैसा नाम वैसा प्रभाव है। आसपास के लोगो की अटूट श्रद्धा है। मंदिर के आचार्य श्री आशीष पांडे द्वारा सभी तरह के अनुष्ठान कराएं जातें हैं।

 

अकाल मृत्यु वो मरे,
जो कर्म करे चंडाल का।
काल भी उसका क्या बिगाड़े,
जो भक्त है महाकाल का।।
।। हर हर महादेव ।।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button