छत्तीसगढ़

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा के नेतृत्व में भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया Amit Sahu, the energetic state president of Bharatiya Janata Yuva Morcha, received a grand historic welcome under the leadership of Vicky Saluja, state executive member of Bharatiya Janata Yuva Morcha, on his first arrival in Pithora city.

पिथौरा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू का प्रथम पिथौरा नगर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा के नेतृत्व में भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के आगमन पर सर्वप्रथम मोटरसाइकल रैली उसके बाद डीजे एवं ढोल नगाड़ा के साथ ज़बरदस्त पुष्प वर्षा एवं भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया रैली के दौरान भाजपा ज़िंदाबाद युवा मोर्चा ज़िंदाबाद के नारों से शहर गूंज उठा।
प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू अपने वाहन से उतरकर भाजयुमो के साथियों के साथ पैदल फ़ोरलाइन रोड से नीचे पहुँचे।
ग़ौरतलब है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहली बार भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू को अपने बीच पाकर काफ़ी उत्साहित थे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में एक नया उमंग और अद्भुत जोश नज़र आ रहा है डीजे एवं ढोल की धुन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थिरकते हुए नज़र आ रहे थे।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमित साहू ने कहा की आपने जो मेरा जोशीला एवं अद्भुत स्वागत किया है उसके लिए मै आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ युवा मोर्चा ही हमारी पार्टी की जान है शान है युवाओ के ही दम पर हम आने वाले 2023 के चुनाव में महासमूँद ज़िले की चारों सीट के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएँगे और इस कांग्रेश की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

 


कार्यकारण का संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलुजा एवं आभार प्रदर्शन कमलेश डडसेना ने किया।

Related Articles

Back to top button