छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नहीं रहे पत्रकार केदारनाथ महानंद,दुबारा पैरालिसिस अटैक बना उनके जान का दुश्मन उडिय़ा समाज व पत्रकार बिरादरी ने जताया शोक

भिलाई। डेढ दशक से पत्रकारिता करने वाले 50 वर्षीय केदार महानंद का रविवार को सुबह शंकराचार्य हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। सौम्य स्वभाव और कुशल व्यहवार के धनी केदार पत्रकारिता के साथ अखिल भारतीय उडिय़ा समाज के अध्यक्ष के रूप में विशिष्ट पहचान रखने वाले केदारनाथ महानंद के लिए उनको दुबारा पैरालिसिस अटैक ही उनके जान का दुश्मन बन गया। उन्हें दुबारा पैरालिसिस अटैक के बाद श्री शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उडिय़ा समाज और पत्रकार बिरादरी ने शोक व्यक्त किया है।

बापू नगर खुर्सीपार निवासी केदारनाथ महानंद लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े रहे। इसके साथ ही उन्होंने अखिल भारतीय उडिय़ा समाज के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में अपनी कार्यशैली से समाज में विशिष्ट पहचान हासिल की थी। आज उनके निधन की खबर मिलते ही उडिय़ा समाज सहित पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर छा गई। दिवंगत पत्रकार केदारनाथ महानंद का अंतिम संस्कार आज ही छावनी मुक्तिधाम में किया गया।

वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर न्यू प्रेस क्लब ऑफ  भिलाई नगर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के संबलता की कामना की है।

Related Articles

Back to top button