छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाया गया Former Chief Minister Shyamacharan’s birth anniversary was celebrated as Farmer’s Day.

*पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाया गया*
पिथौरा -वन विश्राम गृह पिथौरा में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सिंचाई प्रबंधन के कुशल विशेषज्ञ स्वर्गीय पंडित श्यामाचरण शुक्ला की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाया गया ।इस अवसर पर राजा देवेन्द्र बहाद्दुर सिंह विधायक बसना एवं वन विकाश निगम के अध्यक्ष ,विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं ब्लाक कांग्रेस कमेंटी अध्यक्ष करण दीवान सहित वरिष्ठजनों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम के दौरान  वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन  में कहा की पंडित श्यामाचरण शुक्ला द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों जैसे गंगरेल बांध, सिकासेर बांध, दुधावा बांध उल्लेखनीय कार्य नहरों का जाल बिछाया है,जिससे कृषक हितैषी के नाम पर जाना जाता है।,विधायक प्रतिनिधि कुलवंत खनूजा ने कहा की 
पंडित शुक्ल  मध्यप्रदेश में रहते हुए छत्तीसगढ़ के कृषि विकास के लिए कई लहरी बनवाएं देश में विकास और तरक्की के लिए हमेशा उन्होंने प्रयास किया है।

जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की पंडित शुक्ल श्यामाचरण सरल सहज व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ एक कर्मठ राजनेता थे उन्होंने छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्यप्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कार्य किए जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।समबोधन की कड़ी में  ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह दीवान, अनंत सिंह वर्मा पूर्व ब्लॉक

 

 अध्यक्ष,  कांग्रेस कमेटी  द्वारा संबोधन किया गया तथा फिरोज खान ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पिथौरा द्वारा आभार  प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नंदू राजपूत, राजू सिन्हा, कमलेश बारिक,गंगाधर बरिहा, रामकुमार पटेल, दयानिधि पटेल, कार्तिक राम ठाकुर, काशीराम शर्मा एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button