Uncategorized

*मोहगांव में असमाजिक तत्वों ने फलदार वृक्षो के बगीचे में लगाई आग, वृक्ष के शाखा व टहनियों के जल जाने से आहत वनप्रेमी एवं पर्यावरण संरक्षक विनोद सिंह ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार*

*देवकर:-* नगर निकटस्थ ग्राम मोहगांव में विगत कुछ दिनों असमाजिक तत्वों ने बगीचे में साफ सफाई के उपरांत रखे एक वृक्ष के शाखाओं एवं टहनियों को आग के हवाले कर दिया है। जिससे बगीचे को आगजनी मे हुये नुकसान एवं भविष्य में सम्भावित खतरे को लेकर मोहगांव रहवासी व स्थानीय पर्यावरणप्रेमी विनोद सिंह ने प्रशासन से मदद एवं कार्यवाही के लिए गुहार लगाई है। इस सम्बंध में पर्यावरण संरक्षक विनोद सिंह ने थाना प्रभारी को एक पत्र के माध्यम से बताया कि स्थानीय ग्राम मोहगांव में करीब 42 डिसमिल इलाके में फलदार वृक्ष का बगीचा है, जिसमे साफ सफाई के दौरान सूर्य की पर्याप्त रौशनी के लिए एक अकोल वृक्ष को काटा गया था। ततपश्चात उसे बगीचे में एक खाली जगह पर रख दिया गया था। जिसे बीते दिनों गाँव के असमाजिक तत्वों एवं लोगों ने आग के हवाले कर दिया।जिसमे बड़ी मात्रा में वृक्ष के कटे शाखाओं एवं टहनियों का नुकसान हुआ है।लिहाजा इस सम्बंध में वनप्रेमी व पर्यावरण संरक्षक विनोद सिंह ने पुलिस प्रशासन से फरियाद लगाई है कि तत्काल इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के घटनाक्रम की आवृत्ति न हो। गौरतलब हो कि मोहगांव निवासी विनोद सिंह काफी अरसे से पर्यावरण एवं वनसंरक्षण के प्रति आमजनों को जागरूक करते है,किन्तु असामाजिक तत्वों के कारण उन्होंने अब पुलिस प्रशासन से मदद की मांग की है।

Related Articles

Back to top button