कवर्धाछत्तीसगढ़

पंडरिया। वनांचल आदिवासी बाहुल्य छेत्र चियांडाँड़ (कामठी) में हाईस्कूल खोलने की उठी मांग

छेत्रिय जनपद सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे ने साथी जनपद सदस्यों के साथ तहसीलदार से लगाई गुहार

कवर्धा,पंडरिया। जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल छेत्र ग्राम चियांडाँड़ जो कि पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य छेत्र है,यह छेत्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगा हुआ है।
छेत्रिय जनपद सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे ने बताया गया की हमारे छेत्र में चियांडाँड़ ग्राम के 10 किलोमीटर के छेत्रफल में हाई स्कूल नही है जिसके लिए आज तहसीलदार महोदय को आवेदन सौपकर छेत्र में हाई स्कूल खोलवाने के लिए प्रशाशनिक स्तर पर कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया है।।
श्रीमति धुर्वे ने बताया कि हमारे आदिवासी छेत्र के बच्चे भी अब पढ़ना चाहते हैं पर उंनको स्कूल नही होने के कारण मिडिल स्तर की पढ़ाई करने के बाद रुकना पड़ जाता है, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण 10 km की दूरी सफर कर अन्यत्र पढ़ाई करना बड़ी मुश्किल का काम होता है।।जिसके लिए छेत्र में हाई स्कूल की अत्यंत आवश्यकता है।।

वनांचल आदिवासी छेत्र के विकास की बात पर पंडरिया जनपद के अन्य सदस्यों ,सदस्य प्रतिनिधियों ने तहसीलदार कार्यालय पहुच कर समर्थन दिया।।
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से दीपा पप्पू धुर्वे, अंजनी कृष्णा चंद्राकर, सुनीता सुखदेव धुर्वे,फूलवती सुंदर मेरावी, रवि चंद्रवंशी, मोहन कुर्रे,कृष्णा पुषाम उपस्थित रहे।।

Related Articles

Back to top button