छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

एसआर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आपरेशन कर रोमेन्द्र की बचाई जान

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने 24 वर्षीय नव युवक की जान बचाई। बीते 3 फरवरी  को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्राम कटोरा जिला राजनांदगांव निवासी नवयुवक राजेंद्र जंघेल पिता दुकालु राम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में भर्ती हुआ। मरीज के दाहिने हाथ की दोनों हड्डी टूट गई थी एवं सिर में गंभीर चोट लगी थी।

बांयी आंख बुरी तरीके से जख्मी हो कर लहूलुहान हो गई थी। आंखों के आसपास के हिस्से के मांसपेशी एवं चमड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में नाक में साइनस के पास की हड्डी भी टूट गई थी। आंखों एवं चेहरे में अत्यधिक सूजन होने के कारण आंख नहीं खुल रही थी। मरीज भर्ती के वक्त पूर्ण रूप से बेहोश था। सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीज का ऑपरेशन एक ही समय में एक साथ मिलकर किया। मरीज का तत्काल सिटी स्कैन, एक्सरे व अन्य सभी जांच किया गया। जांच की रिपोर्ट में पाया गया

कि एक्सीडेंट होने की वजह से सर में गंभीर चोट लगी है सर के अंदर खून जमा हो गया है। दाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। नाक की हड्डी टूट गई है। बाई आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। एक्सीडेंट होने के कारण शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया है।
डॉक्टरों की टीम के द्वारा मरीज की जान बचाने के लिए तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। मरीज के परिजनों को मरीज की गंभीर स्थिति के बारे में बताया गया। मरीज के परिजनों ने तत्काल ऑपरेशन करने की सहमति प्रदान की। मरीज को तत्काल ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कर ऑपरेशन करने की तैयारी शुरू कर दी गई। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा तत्परता दिखाई गई। तत्काल खून की व्यवस्था कर मरीज को खून चढ़ाया गया।

ऑपरेशन में न्यूरो सर्जन डॉ विवेक ए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक सिन्हा, प्लास्टिक सर्जन डॉ विश्वामित्र दयाल, वैस्कुलर सर्जन डॉ रंजन सेन गुप्ता, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ पवन देशमुख, रेटीना सर्जन डॉ छाया भारती, ईएनटी सर्जन डॉ अंकिता जोशी एवं ओटी टेक्नीशियन हरी साहू, अरविंद अग्रहरि, सीमा बरहरे, योगेश साहू, सुखनंदन बंजारे, मनोहर डोंगरे, उमा साहू  उपस्थित थी। एसआर हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने मरीज के स्वस्थ होने पर अस्पताल की समस्त टीम को बधाई दी। मानव सेवा का भाव देखकर देवदूतों की खुले मन से प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button