छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

सेवादल द्वारा किया गया कांग्रेस सदस्यता अभियान की आगाज, आम जनमानस मे दिखा उत्साह

भिलाई– कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा जी की अध्यक्षता में आज भिलाई 3 के गुरु घासीदास चौक पर कांग्रेस सदस्यता अभियान की आगाज की गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नरसिम्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की लड़ाई से अब तक कांग्रेस पार्टीयोगदान रहा। हमें गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे पुराने पार्टी के परिवार के सदस्य बन रहे हैं। कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण महिला अध्यक्ष कुमारी ममता सोनी ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े जनता को शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पहुंचाने की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

एवं आगामी विधानसभा चुनाव की जमीनी स्तर की तैयारी बताइ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 15 के पार्षदडे साहब वर्मा ,बाबू जफर ,उमेश कुमार ,रूपा सोना , राकेश जंगम ,सरिता जंगम, रोशनी लहरें, रजिया बाई चेलक ,प्रेम भाई कामड़े ,द्रोपदी गेंद्रे ,अमृत साहू गणेश रिया ,कुमारी निर्मलकर आदि विशेष रुप से सम्मिलित हुए। अब तक इस सदस्यता अभियान से कांग्रेस परिवार में 150 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया है।

अंत में डे साहब वर्मा ने कहा पार्टी ही वास्तविक रूप से देश का भविष्य और परिणाम बदल सकती है हमें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि हम किस पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष पी. लक्ष्मीनारसिम्हा ने पार्टी में जुड़े सभी नये सदस्यों का उज्जवल भविष्य की कामना की l

Related Articles

Back to top button