छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भोले बाबा की बारात का आमंत्रण लेकर दया सिंह पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पास विष्णुदेव साय ने धार्मिक आयोजन करने पर थपथपाई दया की पीठ

भिलाई। महाशिवरात्रि के दिन 1 मार्च को बोम बम समिति द्वारा निकाले जाने वाले भोले बाबा की बारात का आमंत्रण लेकर समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेय साय के पास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर भोले बाबा की बारात में शामिल होने का आमंत्रण पत्र दिया।  आमंत्रण कार्ड देख गदगद हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, दया सिंह से कहा-प्रदेश की खुशहाली के लिए आएंगे आशीर्वाद लेने, आयोजन के लिए बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह को दी बधाई, बाबा की बारात में शामिल होने की भरी हामी।

श्री साय ने धार्मिक आयोजन कर हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने दया की पीठ थपथपाए और इसके लिए दया सिंह और उनकी टीम को बधाई दी। श्री साय ने कहा कि अब भोले बाबा की बारात की चर्चा प्रदेशभर में होती है। इस तरह के आयोजन हर साल कराते रहे। हम आपके साथ हैं।  विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि, दया के द्वारा कराए जाने वाला हर आयोजन भव्य और सफल होता है। अब भोले बाबा की बारात की चर्चा प्रदेशभर में होती है। हर साल महाशिवरात्रि और सावन सोमवार को होने वाले आयोजनों से मैं खुद प्रसन्न हूं। प्रदेश अध्यक्ष साय ने यह भी कहा कि, वे बाबा की बारात में पहले भी शामिल हुए हैं। इस साल भी बारात में शामिल होने के लिए भिलाई आएंगे।

धार्मिक और राजीनति म्द्दे पर भी की चर्चा-
इस दौरान दया सिंह ने प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय से राजनीतिक, धार्मिक से लेकर अन्य जरूरी विषयों पर भी चर्चा  की।

Related Articles

Back to top button