Uncategorized

छग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दुर्ग संभाग का गठन

भिलाई। महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 भिलाई में छग राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना दुर्ग संभाग का गठन हुआ. जिसमें भिलाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक सिंह को दी गई.  छग संरक्षक के रुप में  विश्राम सिंह और विनोद सिंह बिहारी को सौंपा गया. उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम किशोर सिंह एवं सचिव के रुप में राहुल सिंह को प्रभार सौंपा गया. साथ ही अरूण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, संजय सिंह राठौर, शैलेंद्र सिंह, रितेश सिंह, अर्तन्द्र सिंह, संजय सिंह, सतीश सिंह, अजय सिंह सहित सभी सम्मानितजनों एवं युवाओं की उपस्थिति में छग प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना को संगठित किया गया।

 

Related Articles

Back to top button