छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नीरजपाल के महापौर बनने के बाद कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का पहला तोहफा

भिलाई। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज 21 निगम कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। इन कर्मचारियों के पद नाम परिवर्तन होने के साथ ही इनका वेतनमान भी बदल जाएगा। नीरज पाल के महापौर बनने के बाद निगम कर्मचारियों को एक प्रकार से पदोन्नति का यह पहला तोहफा मिला है। प्रमोशन मिलने वाले कर्मचारियों में ज्यादातर राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल है। वही महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा, निगम सचिव जीवन लाल वर्मा और आयुक्त के स्टेनो पुरुषोत्तम अठभैया को भी पदोन्नति मिली है। वहीं कुछ कर्मचारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है।

आयुक्त ने आदेश जारी कर कई कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है। प्रमोशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में निगम सचिव जीवन वर्मा स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनो टाइपिस्ट से स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, पुरुषोत्तम अठभैया स्टेनो टाइपिस्ट से स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, गैंदराम सिन्हा स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, शंकर साहनी स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, भैयालाल असाटी स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, मोतीलाल साहू राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, रविशंकर महलवार राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, बसंत कुमार देवांगन राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, नीलेश बागडे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, कृष्ण कुमार शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, पालेश्वर साहू सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, मनीषा वास सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, राजिम बाई निर्मलकर सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, योगेश्वर दास साहू सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, राजेंद्र तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, जमीर अहमद सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, मलखान सिंह शोरी राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व

अधिकारी, धीरज साहू राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, सत्यनारायण कौशिक राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी एवं  जगदीश तिवारी राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए है। इसके अतिरिक्त 6 कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल कर नवीन पदस्थापना विभाग दिया गया है। इसका आदेश अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कौशल्या सोनी सहायक ग्रेड 3 को स्टेनो आयुक्त कक्ष से लेखा शाखा, तुलसिया बघेल सहायक ग्रेड 3 को प्रथम अपीलीय कक्ष से संपत्ति कर विभाग, राहुल राजपूत भृत्य को लेखा शाखा से जोन क्रमांक 3, रोशनलाल टंडन भृत्य को सामान्य प्रशासन विभाग से उपायुक्त दो कक्ष, नरेंद्र कुमार साहू चौकीदार को महापौर परिषद कक्ष से प्रथम अपीलीय कक्ष एवं प्रवीण डोंगरे भृत्य को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष से सचिवालय में पदस्थ किया गया है।

कर्मचारी महासंघ से विष्णु चंद्राकर, शरद दुबे, रामवृक्ष यादव, कृष्णा देशमुख, रामेश्वर चंद्राकर, अरुण सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र मोहन सखारकर, श्रवण ठाकुर एवं शिव शर्मा इत्यादि ने निगम महापौर, निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त का कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button