Uncategorized

*धान उपार्जन के अंतिम दिन भोथीडीह के किसान लोकनाथ एवं सनकपाट के दिनेश कुमार ने बेचा अपना धान*

*(समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से संतुष्ट है किसान)*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम भोथीडीह निवासी लोकनाथ साहू ने आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के अंतिम दिन धान उपार्जन केन्द्र बालसमुंद मे 8 कट्टा यानि तीन क्विंटल धान बेचने आये। उन्होने बताया कि वे अपने बड़े भाई इंदे राम के नाम से कृषि जमीन का धान बेचने आये थे। इसके पूर्व उनके द्वारा 22 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा गया है इसी तहत बेमेतरा विकास खण्ड के ग्राम सनकपाट निवासी दिनेश वल्द धनीराम ने आज 16 क्विंटल एवं ग्राम भनसुली निवासी भगवती प्रसाद वल्द रामेश्वर ने धान उपार्जन केन्द्र भैंसा मे 5.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया। धान खरीदी के अंतिम दिन इन तीनों किसानों को टोकन काटा गया था। तीनों किसान सरकार द्वारा की जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था से खुश हैं। इन किसानों ने बताया कि भुगतान की कोई समास्या ही नही आयी। उन्हे जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बालसमुंद स्थित बैंक खाते मे उनका भुगतान प्राप्त हो जाता है। किसान अपने सुविधानुसार बैंक से राशि आहारित कर रहे हैं। धान उपार्जन के इस माकुल इंतजाम के लिए किसानों ने प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेवा सहाकारी समिति भैंसा के अन्तर्गत ग्राम भैंसा किसान गोवर्धन प्रसाद वल्द बिश्राम आज भैंसा सोसायटी मे खाद की जानकारी लेने आये थे। उन्होने बताया कि उनके द्वारा 140 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। इसी तरह भनसुली निवासी गनपत निषाद वल्द हरिशचंद्र ने इस वर्ष 20 क्विंटल 80 किलोग्राम धान का उपार्जन कर चुके हैं, वे सोसायटी मे खाद उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करने आये थे। इन किसानों ने बताया कि शासन की खरीदी व्यवस्था से वे काफी खुश हैं, धान उपार्जन के दौरान पहले से टोकन जारी होने से उन्हे घण्टो लाईन मे नहीं लगना पड़ा और उन्हे धान बेचने मे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक शाखा बालसमुंद के जरिए उनके बैंक खाते मे धान उपार्जन की राशि जमा हो जाती है और वे आवश्यकतानुसार इसका आहारण कर लेते हैं। धान उपार्जन केन्द्र बालसमुंद के अन्तर्गत पांच गांव के किसान धान बेचने आते हैं इनमें बालसमुंद, आंदू, घठोली, भोथीडीह एवं सोनपुरी शामिल हैं। सहायक समिति प्रबंघक रामप्रसाद साहू ने बताया कि इस उपार्जन केन्द्र के अन्तर्गत इस सीजन मे अब तक 47 हजार 53 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। इसी तरह धान उपार्जन केन्द्र भैंसा के अन्तर्गत 53 हजार 418 क्ंिवटल धान का उपार्जन किया गया। धान उपार्जन केन्द्र भैंसा मे पांच गांव के किसान धान बेचने आते हैं इनमें भैंसा, भनसुली, करचुवां, सनकपाट एवं कातलबोड़ शामिल है।

Related Articles

Back to top button